*अर्जुन झा*
*बकावंड।* छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद छत्तीसगढ़ एवं जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बकावंड ब्लॉक के सेजस विद्यालय ढोढरेपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विज्ञान में महिलाओं का योगदान थीम पर किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्राचार्य गोवर्धन पाणिग्रही ने किया। मुख्य वक्ता व्याख्याता दीपा दास ने बच्चों को विज्ञान विषय के विभिन्न आविष्कारों के बारे में बताया। राजकुमार साहू व्याख्याता ने विज्ञान दिवस की बधाई के साथ सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने की बात रखी। प्रधान अध्यापिका रेहाना अंजुम ने विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ता प्रदीप एवं राकेश विज्ञान शिक्षक ने सी वी रमन के विज्ञान में योगदान के बारे में बताया। आयोजन में विशेष रूप से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के बीएड संकाय से प्रशिक्षु शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षु भारती ने विज्ञान और विकसित भारत पर अपना उद्बोधन दिया।छात्रा उर्मिला ने भाषण में विज्ञान की महत्वपूर्ण खोजों के बारे में बताया। संस्था की प्रभारी प्राचार्य ममता सर्वा कार्यक्रम को बहुत ही महत्वपूर्ण और बस्तर के लिए अति आवश्यक बताया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों के लिए संदेश दिया कि विज्ञान जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। विज्ञान में अपना करियर बनाएं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्रों के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया। सी कास्ट के जिला समन्वयक रियाज अली ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन खगेंद्र पाढ़ी ने किया।
