दुर्ग भिलाई अपडेट
शासकीय कर्मचारियों के हित में कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू करने हेतु दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर जी एवं वैशाली नगर विधायक माननीय रिकेश सेन जी को विधानसभा के माध्यम से ध्यानाकर्षण करने एवं उनके सतत् प्रयासों के कारण कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा प्राप्त होने हेतु छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला दुर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष अमित वर्मा ने इसे ऐतिहासिक एवं बहुत बड़ा फैसला बताया जिसमें निश्चित ही सभी शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बीमारियों के समय चिकित्सा उपचार में होने वाले खर्च के व्यय से छुटकारा मिलेगा एवं बिना अग्रिम भुगतान के इलाज का सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की संवेदनशीलता एवं कर्मचारियों के हित का परिचायक है।
