कांकेर,25 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले के थाना कोरर क्षेत्र के तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रूपये के सामान की चोरी करने वाले तीन नकाबपोश चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा 200 से अधिक मोबाइल नंबरो के टावर लोकेशन का अवलोकन कर चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पकड़े गये आरोपियों में से दो आरोपी नारायणपुर जिले के निगरानी बदमाश है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्य कुमार देवांगन कोरर निवासी के द्वारा दिनांक 20.02.2026 को कोरर थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि,उसके लक्ष्य कलेक्शन के नाम पर कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर 21 हजार का कपड़ा जींस, टी-शर्ट, शर्ट एवं गल्ले में रखे 300 रूपये अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। साथ ही तथा उसके दुकाने से लगे हरिओम किराना दुकान से 4 हजार रूपये और राठौर मेडिकल स्टोर्स से 9 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा उसके बगल के हरिओम किराना दुकान तथा राठौर मेडिकल स्टोर्स नामक दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर उसके दुकान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में पता तलाश हेतु थाने का टीम व साईबर टीम को लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना दिनांक से आरोपी फरार थे, पता साजी के के दौरान कोरर, किसनपुरी, पुरी, चारामा रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। तब पता चला कि आरोपी स्कुटी व बाईक से चोरी करना पता चला फुटेज व हुलिया देखकर आज दिनांक को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर चोरी हुयी कपड़ा पैसा चोरी के दौरान प्रयुक्त स्कुटी, बाईक, मोबाईल, लोहे की राड जप्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों आदतन अपराधी है आरोपियों के द्वारा दिनांक 09.02.2026 को फरसगांव में स्कुटी चोरी कर वहां से रात में ही नारायणपुर चले गये नारायणपुर में उसी रात को मेडिकल स्टोर्स, खुशी जूता दूकान में चोरी किये वहां से सुबह आकर चारामा किराये के मकान लेकर रह रहे थे। दिनांक 19-20 फरवरी 2026 को चारामा से कोरर आकर तीन दुकान में ताला तोडकर चोरी किये है पैसा खर्च होना बताये है। कुछ पैसों को जप्त किया गया है। आरोपियो द्वारा चोरी शौक को पूरा करने व अनिल पोटाई द्वारा गाड़ी का किस्त पटाने हेतु चोरी करना व अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी पंकज दास मानिकपुरी,ललित सोरी तथा अनिल पोटाई को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से एक बजाज पल्सर बाईक, 01 नग स्कुटी, दो नग मोबाईल, एक जींस, पेंट, शर्ट एवं पैसा 410 रूपये बरामद किया है तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व अपराधिक रिकार्डद – पंकज दास मानिकपुरी पिता गौतम दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी दण्डवन थाना फरसगांव जिला नारायणपुर, थाना नारायणपुर के अप0क्र0 75/2024, अप0क्र0 76/2024, अप0क्र0 94/2024, 95/2024, थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 11/2026,ललित सोरी पिता कविराम सोरी उम्र 19 वर्ष निवासी उडितगांव थाना बेनूर जिला नारायणपुर, थाना बेनूर जिला नारायणपुर अपराजध क्रमांक0 89/2021, अपराध क्रमांक 85/2022, अपराध क्रमांक 201/2022, अपराध क्रमांक 56/2023, थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 11/2026, अनिल पोटाई पिता दयाराम पोटाई उम्र 19 वर्ष निवासी साकडीबेडा कॉलेज रोड नारायणपुर। थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 75/2023।
