एम सी बी, 25 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। चिरमिरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए राज्य स्तरीय नशीले इंजेक्शन के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय सिंह ने विशेष टीम गठित की। 07 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अल्ताफ और किशन रजक को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और बयान के आधार पर विवेचना करते हुए शुभम यादव को पकड़ा गया। आगे की जांच में मुख्य पैडलर रसल एक्का निवासी नमना कला अंबिकापुर का नाम सामने आया जो पूरे सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करता था। रसल एक्का के विरुद्ध अंबिकापुर में दो और मनेन्द्रगढ़ में एक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। र्विलांस के आधार पर उसका लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस टीम हैदराबाद तक पहुंची। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था लेकिन पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे रायपुर से गिरफ्तार कर चिरमिरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने हैदराबाद से नेटवर्क संचालित करते हुए नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करना स्वीकार किया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी द्वारा अन्य पैडलरों के नाम भी बताये गये हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, उप निरीक्षक नईम खान, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, चंद्रसेन राजपूत एवं सैनिक प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि नशे के विरुद्ध चिरमिरी पुलिस की सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जायेगा।
(एम सी बी) चिरमिरी पुलिस ने राज्य स्तरीय नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला मुख्य पैडलर रायपुर से दबोचा गया
(एम सी बी) चिरमिरी पुलिस ने राज्य स्तरीय नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला मुख्य पैडलर रायपुर से दबोचा गया
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
