कांकेर,25 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चौकी दुधावा क्षेेत्रांतर्गत ग्राम बासनवाही में अवैध शराब बेेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से 12.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये को जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.02.2026 को चौकी दुधावा से जूर्म जरायम पता साजी व ग्राम भ्रमण पर ग्राम बासनवाही में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बासनवाही गढिय़ापारा में रमिना नेताम पति श्यामु नेताम के द्वारा अपने घर के सामने परछी में अवैध महुआ शराब रखकर बाजार आये लोगों एवं भारतमाला रोड में काम करने वाले मजदूरो को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही किये जहां पर एक महिला मिली जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रमिना नेताम पति श्यामुलाल नेताम उम्र 50 वर्ष साकिन बासनवाही गढिय़ापारा का होना बताया। जिसके बाद महिला के सहमति से गवाहो के समक्ष घर का तलाशी लेने पर उसके घर से एक सफेद रंग के बड़े प्लास्टिक जरकीन जिसमें देशी महुआ शराब 12.5 लीटर पाया गया। उक्त हाथ भट्टी का बना देशी महुआ शराब 12.5 लीटर कीमती 1250 रूपये को रखने व बिक्री रकम 200 रूपये पेश करने पर जप्त किया गया। अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कारित करने से आरोपी महिला रमिना नेताम पति श्यामु नेताम उम्र 50 वर्ष साकिन बासनवाही गढिय़ापारा को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायालय पेश किया गया।
