सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 फरवरी 2026 (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
जिले में रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में 12 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की है। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को सरिया थाना के सुपुर्द किया गया है।
टास्क फोर्स के निर्देश पर हुई कार्रवाई
राज्य के मुख्य सचिव द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसीलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स गठित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी के तहत मंगलवार और बुधवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू एवं थाना सरिया की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए 12 ट्रैक्टरों को जब्त किया।
ये वाहन हुए जब्त
कार्रवाई के दौरान जिन वाहनों को पकड़ा गया, उनमें शामिल हैं:
CG13L2643
CG13UE7957
1 नया सोनालिका ट्रैक्टर
अन्य कुल 12 ट्रैक्टर
सभी वाहनों को सरिया थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।
प्रशासन का सख्त रुख
सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने स्पष्ट किया है कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले सभी वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगा।
