*-अर्जुन झा-*
*जगदलपुर।* पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आईएएस विश्वकर्मा (कैबिनेट मंत्री दर्जा) से जगदलपुर सर्किट हाउस में सुंडी समाज के जिला अध्यक्ष नारायण बिसाई, रघुराम सेठिया, विद्याधर सेठिया, मुरलीधर सेठिया, संतोष बिसाई, लिंगेश्वर सेठिया, मोरध्वज सेठिया, जुगल किशोर सेठिया रामेश्वर बिसाई ने मुलाकात की। सुंडी समाज जिला अध्यक्ष ने केंद्र शासन से पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग की और बताया कि एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। पिछड़ा के लोगों को भी वन अधिकार पट्टे दिए जाने की मांग की गई।
रघुराम सेठिया ने शिकायत की कि एनएमडीसी नगरनार में जमीन लेने के बाद भी नौकरी नहीं दी जा रही है और स्थानीय बेरोजगारों को आज भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। रामेश्वर बिसाई ने बस्तर संभाग में पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित कराने की मांग की।
