राजनांदगांव, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मोहल्ले में वाद-विवाद कर शांति भंग करने की आशंका पर तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें विजय साहू उर्फ पोकी (38 वर्ष) निवासी मोतीपुर रेलवे फाटक के पास, सूरज उके (40 वर्ष) निवासी रामनगर काई तालाब के पास तथा रोहित पड़ोती (45 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 08 मोतीपुर बाई बाड़ा, थाना चिखली शामिल हैं।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
