कांकेर, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टा खिलाने के मामले में फरार खाईवाल को गिरफ्तार किया है वहीं सट्टा संचालित करने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा पट्टी, पेन, नगदी रकम 1500 रूपये एवं बता दें कि निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् थाना कांकेर का अपराध क्रमांक 61/26 में फरार अन्य 01 आरोपी मनीष असरानी पिता सुन्दर असरानी उम्र 40 वर्ष निवासी मांझापारा कांकेर को जिला जेल रायुपर से दिनांक 24.02.2026 को प्रोडक्शन वारन्ट के माध्यम से विधिवत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
थाना कांकेर का अन्य अपराध क्र. 63/26 के आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता तुलसी राम को पकडऩे पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन, नगदी रकम 1500 रूपये एवं 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 06 छ.ग. छ.ग. जुआ प्रतिषेध पाये जाने पर जप्त किया गया था। विवेचना के दौरान ओमप्रकाश साहू और संदेही अविनाश हिरदानी के बैंक खाता पर कुल 99,895 रूपये का क्रेडिट व डेबिट होना पाया गया हैं। आरोपी अविनाश हिरदानी के कब्जे से जुआ सट्टा व रकम भेजने में उपयोग किये गये 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112(2)बीएनएस 2023 के तहत विधिवत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
कांकेर पुलिस ने अपील की है कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।
