रायपुर, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। ‘संकल्प’ थीम के साथ प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सुरक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।
उद्योग और रोजगार पर जोर
प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
1 हजार नए पदों पर भर्ती होगी।
स्टार्टअप और निपुण मिशन के तहत उद्यमिता को बढ़ावा।
कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
पेंशन मद में 1400 करोड़ रुपये।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
रायपुर में 200 बिस्तर वाला नया अस्पताल बनेगा।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल की स्थापना।
15 नए पुलिस थाने और 5 साइबर थाने खुलेंगे।
तेलीबांधा थाना (रायपुर) का नवीनीकरण।
सीन ऑफ क्राइम यूनिट स्थापना के लिए 3 करोड़।
नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन हेतु 20 करोड़।
शिक्षा को सबसे ज्यादा बजट
स्कूल शिक्षा विभाग को 22 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।
Swami Vivekananda उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़।
अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसेंगी।
अनुसूचित जाति छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण अनुदान।
रायपुर में छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास।
सरकारी स्कूली छात्रों के लिए ‘युवा दर्शन योजना’ (5 करोड़)।
किसानों और समाज के लिए घोषणाएं
किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज।
18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को 1.5 लाख रुपये की सहायता।
वनों के संरक्षण हेतु 930 करोड़ रुपये।
अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान।
खेल और पर्यटन को बढ़ावा
नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण और क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना (57 करोड़)।
शक्तिपीठ भ्रमण योजना (5 करोड़)।
सिरपुर विकास हेतु 36 करोड़ (रीवर फ्रंट व मेडिटेशन सेंटर)।
ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से 500 करोड़ का एमओयू।
5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी सरकार
राज्य सरकार अब 5 मिशनों पर केंद्रित होकर काम करेगी –
मुख्यमंत्री एआई मिशन
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
मुख्यमंत्री खेल उत्कृष्ट मिशन
मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन
हर मिशन के लिए 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
विपक्ष की प्रतिक्रिया
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बजट को ‘मिशन 2047 का रोडमैप’ बताया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार और किसानों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इसे “मायाजाल” करार दिया।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग को सबसे अधिक राशि मिली है।
‘संकल्प’ बजट में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर बड़ा फोकस दिखा है। कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज, किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्टार्टअप योजनाएं इस बजट की मुख्य विशेषताएं हैं। हालांकि विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। आने वाले समय में इन घोषणाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर सबकी नजर रहेगी।
