कांकेर, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। शहर के कोतवाली थाना की टीम ने नशीले दवाओं को बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट एवं सीरप को कांकेर शहर मे बिक्री करने में था शामिल।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
निमेश मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 31 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर ।थाना कांकेर के अपराध क्रमाकं 357/25 धारा 21,22,29 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
आरोपी एक नग मोर्बाइल।
मिली जानकारी के अनुसार निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन* में जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् सिटी कोतवाली
थाना कांकेर के अपराध क्रमाकं 357/25 धारा 21,22,29 एन.डी.पी.एस एक्ट के फरार अन्य 01 आरोपी को दिनाकं 23.02. 2026 को मूखबीर की सूचना मिला कि नया बस स्टैण्ड कांकेर में होना बताने पर प्राप्त सूचना पर उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी
के नेतृत्व में टीम गठित कर बस स्टैण्ड कांकेर में धेराबंदी कर आरोपी निमेश मेहरा को अभिरक्षा में लेकर उक्त अपराध के सम्बन्ध में पुछताछ करने व नशीली दवाई खरीदने /बेचने के सम्बन्ध में बातचीत करने में प्रयुक्त किया गया मोबाईल को जप्त कर आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया।
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. मनोरथ जोशी, आरक्षक 1100 श्रवण ठाकुर, 1102 शिव प्रसाद नेताम।
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
