रायपुर, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट 2026 पेश होने से एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने आगामी बजट सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई। बैठक में धर्मांतरण विधेयक का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने विधायक कवासी लखमा को सत्र में शामिल होने की अनुमति देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने धान खरीदी में अव्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई और किसान इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रशासनिक दबाव, गुरूर क्षेत्र में पुलिस प्रताडऩा से जुड़ा आत्महत्या मामला, एसडीएम से संबंधित विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी और बिजली दरों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की योजना बनाई है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
