(अर्जुन झा)*जगदलपुर।* आज मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम के 131वें संस्करण का श्रवण अंतरराज्यीय कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड सरदार वल्लभभाई पटेल शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 128 जगदलपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद आशा साहू, पूर्व जिला मंत्री बाबूल नाग, पूर्व मीडिया प्रभारी रोशन झा, पश्चिम मंडल कार्यालय प्रभारी दिलीप सुंदरानी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकिंग, खेल, सामाजिक गतिविधियों और स्वास्थ्य के मुद्दों पर अपनी बात रखी।मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को उन्होंने जागरूक किया और एआई सममिट की सफलता पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। एक मार्मिक घटना भी सुनाई जो केरल के बच्चे की आकस्मिक मृत्यु पर आधारित थी।
इस घटना पर श्री मोदी ने शोक प्रकट किया। इस कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड के टिकट संग्रह संचालक राजेश राव, पंकज मिश्रा, विपिन योगी, आकाश बघेल, सोनू झा, राजू, ललित, अशोक, पंकज, पवन, योगेश, गोपाल, अंबू, सम्राट, राजा आदि के साथ ही बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
