बीजापुर, 22 फरवरी।(दुर्ग भिलाई अपडेट)
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित Bijapur जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलमडग़ु की दिशा में चलाए गए सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान में जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 16 बीयर बॉटल आईईडी और करीब 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए।
सुरक्षा के मद्देनज़र बम निरोधक दस्ते (BDD) की टीम ने मौके पर ही डिमाइनिंग कर सभी विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
जमीन में छिपाकर रखी थी संदिग्ध सामग्री
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिलीं। बरामद सामग्री में —
रस्सी एवं फ्लेक्सिबल वायर
मल्टीमीटर व आयरन सोल्डरिंग रॉड
वायर कटर व एम-सील
1.5 वोल्ट पेंसिल बैटरियां
डीसी मोटर
माओवादी वर्दी व मैगजीन पाउच
दवाइयां
माओवादी साहित्य और पाम्फलेट
सुरक्षाबलों का मानना है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
