रायपुर, 19 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। राजधानी रायपुर के रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी और चोरी की बाइक खरीदने वाले व्यक्ति दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
रेलवे स्टेशन से हुई थी चोरी
प्रार्थी पंकज यादव ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28 फरवरी 2024 को वह अपनी होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 ML 4723 से रेलवे स्टेशन गया था। उसने प्लेटफॉर्म नंबर 07 के पास बाइक खड़ी की थी। वापस लौटने पर उसकी मोटर सायकल मौके से गायब मिली।
रिपोर्ट के आधार पर थाना गुढियारी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं गुढियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। लगातार पतासाजी के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिला।
जांच के आधार पर टीम ने तिल्दा नेवरा निवासी सोनू जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने चोरी की बाइक उपकार देवार को बेच दी थी।
खरीदार भी गिरफ्तार, बाइक जब्त
पुलिस ने उपकार देवार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की होंडा मोटर सायकल CG 04 ML 4723 बरामद कर जब्त की गई।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 411 एवं 34 भादवि भी जोड़ी गई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की तत्परता से चोरी की वारदात का खुलासा कर बाइक बरामद कर ली गई है।
