कांकेर, 19 फरवरी।(दुर्ग भिलाई अपडेट):उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चरामा थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा खिलाने वाले एक खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नकदी रकम और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना चरामा की टीम 18 फरवरी 2026 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर रवाना थी। इसी दौरान ग्राम लखनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मिली।
सूचना पर दबिश, रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी पर्ची लिखते मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलकिशोर साहू (37 वर्ष), निवासी ग्राम लखनपुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से:
01 नग पेन
01 सट्टा पट्टी पर्ची
01 रेडमी मोबाइल फोन
नगदी रकम बरामद की गई। मोबाइल फोन में भी हजारों रुपये के सट्टा का लेखा-जोखा दर्ज पाया गया।
इन धाराओं में मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
