*-अर्जुन झा-*
*जगदलपुर।* आज मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में निरंजन आखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा और अन्य धर्म परायण नागरिक उपस्थित थे।
