मुंगेली, 14 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन बाज के तहत जिलेभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों ने विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर 5 दिवस के भीतर कार्रवाई पूरी की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से 15, लोरमी से 7, पथरिया से 5, सरगांव से 5, जरहागांव से 4, लालपुर से 2, चिल्फी से 1, चौकी साकेत से 1 एवं खुडिया से 1 वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं, पथरिया व फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र के एक-एक स्थायी वारंटियों के फौत होने से वारंट अदम तामिल रहा।
विशेष रूप से वर्ष 2019 में जिला जेल मुंगेली से जेल ब्रेक कर फरार स्थायी वारंटी इंदल उर्फ इंद्रध्वज निवासी सिलतरा (थाना लोरमी) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा चोरी एवं मारपीट के मामलों में फरार वारंटियों को भी पकड़ा गया। रायपुर कोर्ट से जारी दो तथा बिलासपुर कोर्ट से जारी एक स्थायी वारंट में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
स्थायी वारंटों की तामिली में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।
