रायपुर, 14 फरवरी 2026 (दुर्ग भिलाई अपडेट)। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई पुलिस ने हुल्लड़बाजी और गाली-गलौज कर शांति भंग कर रहे छह व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल निरुद्ध किया है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 14 फरवरी को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुछ व्यक्ति हुल्लड़बाजी कर आपस में गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ व परिस्थिति को देखते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई किए गए आरोपी:
रूपेश दिवाकर (30 वर्ष), निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी
भूपेंद्र कुमार चंद्राकर (39 वर्ष), निवासी विजयनगर, भनपुरी
दिगंबर पटेल उर्फ दिउ (35 वर्ष), निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी
दिलीप साहू (29 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी
नवल कुमार सिंह (36 वर्ष), निवासी रावाभाठा
संतोष साहू (48 वर्ष), निवासी विजयवाड़ा, भनपुरी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
