*-अर्जुन झा-*
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर निवासी शिव रतन खत्री पिता स्व.भीखम चंद्र खत्री उम्र 44 वर्ष, का आकस्मिक निधन दिनांक 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे महारानी अस्पताल में हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 14 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे उनके गृह निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
स्वर्गीय शिव रतन खत्री अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री, दो पुत्र एवं छोटे भाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे महाशक्ति टायर शॉप के संचालक, एक कर्मठ युवा व्यापारी तथा इंद्रावती/दलपत बचाओ अभियान के प्रमुख सदस्य थे। अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना के कारण वे सभी के प्रिय थे।
उनके असामयिक निधन से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
