*अर्जुन झा*
आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को विकासखंड बकवन मुख्यालय में विकासखंड के 33 हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य गणों की बैठक आहूत की गई.
बैठक कलेक्टर महोदय के निर्देश के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनीष वर्मा के मार्गदर्शन में बैठक हुई.
बैठक में सभी प्राचार्य को अपार आईडी जेनरेशन, छात्रवृत्ति कार्य, MBU, VSK APP के क्रियान्वयन, परीक्षा पे चर्चा, समस्त कक्षाओं के कोर्स पूर्ण करने आदि बिंदुओं पर चर्चा कर निर्देशित किया की अपार जनरेशन के कार्य में हो रही विलंबता के लिए बारंबार सूचित करने के बावजूद कार्य में गति न आना उचित नहीं है.
समस्त प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने संस्थानों व संकुल प्राचार्य अपने-अपने अधीनस्थ संस्थाओं के कार्यों का क्रियान्वयन संकुल शैक्षिक समन्वय के साथ समन्वय स्थापित कर गति लावें. कलेक्टर महोदय के द्वारा प्रतिदिन यू डाइस के APP में यादृच्छिक रूप से चयन कर प्रगति का अवलोकन किया जय रहा है.
बैठक में सभी प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिदिन सांय 4:00 बजे प्रतिदिन की प्रगति/समस्या से विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल के कार्यालय को अवगत करायें.
खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने समस्त प्राचार्य को संबोधित कर कहा कि हमारा प्रतिदिन का प्रयास ही हमें सफलता की मंजिल की ओर पहुंचाएगी. हमारा दायित्व है कि हमें प्रतिदिन उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, VSK APP में रजिस्ट्रेशन, प्रतिदिन प्रविष्टि करें.
