रायपुर, 12 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 5 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है।
इस दौरान लाइन नंबर-05 (अप मेन लाइन) पर रेल यातायात पूर्णतः बंद रहेगा, जिससे कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
ये ट्रेनें रहेंगी पूर्णतः रद्द
ब्लॉक अवधि में अलग-अलग तिथियों में निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी —
18029/18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
18237/18238 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस
12409/12410 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
12101/12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस
12807/12808 विशाखापत्तनम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
68815/68816 बल्लारशाह–गोंदिया मेमू
78805/78806 गोंदिया–कटंगी डेमू
सहित अन्य स्थानीय गाड़ियां
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
68802 से 68806 तक की कई पैसेंजर ट्रेनें हिरदामाली स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
15231/15232 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन तक ही चलेगी, आगे का सफर रद्द रहेगा।
रेलवे की अपील
रेल प्रशासन के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर सुरक्षा, अधिक गति और सुगम संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।
