जांजगीर चांपा, 08 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट):जिले में जुआ-सट्टा पर कार्रवाई के दौरान मुलमुला थाना पुलिस और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुरलीडीह में दबिश देकर छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। कार्रवाई शासकीय गोदाम के पीछे की गई।
पुलिस ने मौके से कुल ?7,110 नकद और ताश की गड्डियां जब्त कीं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
