राजनांदगांव, 08 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट):लालबाग थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री इलाके का है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी टुकेश के घर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोपियों ने चाकूनुमा कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी करीम मुगल उर्फ बबलू (28 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस और जुआ एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
