डोंगरगढ़, 08 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति भंग कर रहे पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, महावीर तालाब के पास कुछ लोग आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पांचों व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी की जा रही है। होटल, ढाबा और लॉज की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
