जगदलपुर, 08 फरवरी 2026 (अर्जुन झा) :बस्तर सोमवार 09 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। राज्य शासन द्वारा आयोजित बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। ‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे से निर्धारित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप और सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक श्री विधायक श्री विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी एवं जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
