कोरबा, 15 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत सरहदी क्षेत्र मदनपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र की मोरगा चौकी के पास सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल से नीचे गिरते ही कार धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि दोनों युवक वाहन से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकलवाया।
मृतकों की पहचान गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता मानिक चंद्र डे तथा अरुण सेन (36 वर्ष), पिता बनारसी लाल सेन के रूप में हुई है। दोनों मृतक बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के समय वे कार क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मदनपुर के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।
फिलहाल मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: पुल से गिरकर कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: पुल से गिरकर कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
