***अर्जुन झा***
*जगदलपुर।* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती देर रात रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर देर रात पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में आज से शुरू हुए राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के सिलसिले में आए हैं। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डीजीपी सम्मेलन में शिरकत करेंगे और वे आज देर शाम रायपुर आएंगे।
