***अर्जुन झा***
*दल्ली राजहरा।* सर्किल कोसरिया यादव (राउत) समाज प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के श्रीमुख से प्रस्फुटित पवित्र वाणी गीता उपदेश की स्मृति में 1 दिसंबर को दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 19 स्थित सामाजिक भवन व श्रीकृष्ण मंदिर में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डौंडीलोहारा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया होंगी। अध्यक्षता सर्किल कोसरिया यादव (राउत) समाज दल्ली राजहरा के अध्यक्ष कृष्णा यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, बालोद जिला महासभा अध्यक्ष, कोसरिया यादव (राउत) समाज हिमनद लाल यादव, मधुलता बालोद जिला महासभा अध्यक्ष, कोसरिया यादव (राउत) समाज, चंद्रमास यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी कोसरिया यादव (राउत) समाज, रुपलाल यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी कोसरिया यादव (राउत) समाज होंगे। सर्किल अध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि गीता जयंती का कार्यक्रम सुबह 8 बजे नर्सिंग यादव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व पवित्र गीता ग्रंथ की पूजा के साथ आरंभ होगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक राउत नृत्य के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। शोभायात्रा पश्चात दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सामूहिक भोजन। दोपहर 3 बजे अतिथियों का स्वागत, सम्मान व उद्बोधन, शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेघावी छात्र-छात्राओं व समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया जाएगा। शाम 7 बजे अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
सर्किल अध्यक्ष कृष्णा यादव ने सर्किल के समस्त यादव बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
