***अर्जुन झा***
*जगदलपुर।* बस्तर लोकसभा क्षेत्र विशेष गहन पुनिरीक्षण प्रभारी रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण प्रभारी हेमू उपाध्याय ने नगरनार नानगुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक लेकर वोटरलिस्ट के विशेष गहन पुनिरीक्षण को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, बीएलए से आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने मतदान केंद्र में बीएलओ के साथ घर घर जाकर मतदाताओं का एस आई आर फॉर्म भरने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्यक्रम कर जनता के बीच जनजागरण कार्यक्रम करें।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, नीलूराम बघेल, मंडल कांग्रेस सेक्टर कांग्रेस बूथ कांग्रेस के पदाधिकारी बीएलए उपस्थित रहे।
