****अर्जुन झा*****
*जगदलपुर।* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व व प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेज गति से हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।
जनभावनाओं और जनमानस की मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास से एक और बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र की माता गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण से 100 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मातागुड़ी एवं मंदिरों का विकास कार्य जल्द प्रारंभ होगा। बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल एवं प्रयास से लगातार माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। बस्तरवासियों की वर्षो की मांग पर लगातार कार्य किये जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की गई थी। जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर विकास प्राधिकरण से विभिन्न माता गुड़ी,देव गुड़ी एवं मंदिरों के लिए 100 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीजापुट के उपनपाल कोंदई मातागुड़ी उन्नयन कार्य हेतु राशि 15 लाख रुपए, ग्राम रामपाल करनपुर में शिवगुड़ी उन्नयन एवं विकास कार्य राशि 10 लाख रुपए, ग्राम करनपुर ठकुरानी मातागुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु राशि 5 लाख रुपए, ग्राम हल्बाकचौरा में मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व अन्य कार्य हेतु 20 लाख रुपए, छत्रपति शिवाजी वार्ड में हिंगलाजिन माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु 5 लाख रुपए, गुंडाधुर वार्ड में शिवगुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपए, प्रवीर वार्ड में लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवगुड़ी शेड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, विजय वार्ड में शीतला माता मंदिर में शेड़ निर्माण व विकास कार्य हेतु राशि 10 लाख रुपए, सुभाष चंद्र वार्ड टेकरी हनुमान मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, अब्दुल कलाम वार्ड में हिंगलाजिन माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु 5 लाख रुपए समेत कुल 100 लाख रुपए की राशि स्वीकृत बस्तर विकास प्राधिकरण मद से मिली है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता, एवं भक्तजनों में हर्ष व्याप्त है। संवेदनशील विधायक किरण देव जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सजगता के साथ क्षेत्र का हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। क्षेत्र की जनता के आस्था एवं विश्वास और भावनाओं को लेकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर विकास प्राधिकरण से विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरा कर रहे हैं।
