अर्जुन झा——
*जगदलपुर।* बस्तर संभाग के बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेकट, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने अतिथियों का स्वागत किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, राजू कमलू, शकुंतला पांडे, दयाशंकर पटेल, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, जिला मंत्री हरीश निषाद, बलदेव उरसा, ज्योति हेमला, सहदेव वाचम, रिंकी परस्ते, वेंकटेश्वर यालम, प्रवक्ता मातियस कुजूर, मीडिया प्रभारी प्रताप यादव तथा सोशल मीडिया प्रभारी सुधाकर केजी शामिल रहे, जिन्हें शुभकामनाएं दी गईं।बैठक में जिले में चल रहे एसआईआर मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं का सहयोग करने की अपील की गई। पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलापंचात अध्यक्ष जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
