अर्जुन झा——–
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा से की मांग*
*बस्तर को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य* *किरण देव*
जगदलपुर। बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने के विषय को गंभीरता से लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बस्तर के मातृ शक्ति बहनों की महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए शहर के दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में चार प्रयोगशाला निर्माण कार्य एवं शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव को जल्द शासन से स्वीकृति प्राप्त होंगी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी को पत्र लिखकर मांग रखा है। जिससे दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में चार प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य से अध्ययनरत छात्राओं को अपने अध्यापन कार्य में काफी सुविधा होगी।। बस्तर में युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और उच्च शिक्षा मिले । संसाधन में कमी ना रहें। जिससे हमारे बस्तर के युवा शिक्षा के क्षेत्र में नयी आयाम को स्थापित कर बस्तर का नाम रोशन करें । उनके समस्याओं को गंभीरता से लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने पूर्व में दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के मांग पर तत्काल संज्ञान लेते मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में प्रयोगशाला भवन निर्माण की मांग रखी थी। जिसपर संज्ञान लेते शासन ने दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में चार प्रयोगशाला निर्माण कार्य करने की जल्द स्वीकृति मिलेगी । दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रध्यापक एवं अध्यनरत छात्राओं में जल्द प्रयोगशाला भवन निर्माण की सौगात मिलेगी । ज्ञात हो कि महाविद्यालय में प्रयोगशाला की मांग वर्षो से अध्यनरत छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षक करते आ रहे हैं । इस वर्षो पुरानी मांग को गंभीरता से लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने छात्राओं की अध्ययन में हो रही समस्या को गंभीरता से लेते तत्काल पत्र व्यवहार कर मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री को प्रयोगशाला निर्माण संबंधित कार्य की मांग पर स्वीकृति प्राप्त होगी। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव की एक और मांग पर स्वीकृत होने जा रही है। जिसमें शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति भी जल्द प्राप्त होगी। शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने विज्ञान भवन की मांग रखी थी। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव की मांग पर शासन से शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण की भी स्वीकृति जल्द प्राप्त होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि बस्तर में शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं में लगातार विकास हो रहा है। हमारे बस्तर के युवाओं को पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या ना हो इस पर हम लगातार प्रयासरत हैं। इसी तारतम्य में शहर के दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में प्रयोगशाला भवन निर्माण एवं शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति जल्द प्राप्त होगा ।। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का अभिनंदन एवं आभार बस्तर के विकास में हमारे सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी सोच है कि हमारे बस्तर के छात्र छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े। उन्हें शिक्षा में किसी प्रकार की समस्या व असुविधा ना हो । श्री देव ने कहा हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। हमारे बस्तर में अध्ययनरत छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। जिससे हमारे युवा वर्ग को बेहतर और अच्छी शिक्षा मिले।
