अर्जुन झा——-
*जगदलपुर।* बस्तर संभाग में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले में विस्फोटकों के साथ अलग अलग जगहों से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना अंतर्गत कांडका- जपेली के जंगल में सर्चिंग के दौरान 5 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में कमलू ओयाम मोसला आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य कमलू ओयाम पिता स्व. आयतू उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार, मोसला आरपीसी जीआरडी डिप्टी कमांडर लक्ष्मण उरसा पिता सन्नू उम्र 30 वर्ष निवासी कचीलवार, मोसला आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य लेकाम आयतू पिता स्व.भीमा उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार पटेलपारा, मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य लच्छू ओयाम पिता स्व. आयतू ओयाम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार सरपंच पारा और दुरधा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य पंडरू उरसा पिता स्व. हुंगा उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरधा शामिल हैं। इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर आदि बरामद किए गए हैं। इसी तरह भोपालपटनम थाना पुलिस ने एमसीपी कार्रवाई के तहत वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 नक्सली सहयोगियों के कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गए। पकड़े गए नक्सल सहयोगियों में मड़ लक्ष्मीनारायण ऊर्फ मड़े लक्ष्मैया ऊफ लच्छू ऊर्फ लक्ष्मण पिता मासा मड़े उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मट्टीमरका और लक्ष्मण चिडेम ऊर्फ लक्ष्मीनारायण ऊर्फ लच्छू पिता स्व. फकीर चिडेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी मट्टीमरका थाना भोपालपटनम शामिल हैं। इन नक्सल सहयोगियों से 1 नग टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रीक वायर, कोर्डेक्स वायर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ एवं भोपालपटनम में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
