अर्जुन झा
भोपालपटनम।* क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने जा रहे हिंदू महासम्मेलन को लेकर स्थानीय शिव मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं आसपास के सभी हिंदू समाजों के प्रमुख सदस्य, धर्मप्रेमी युवक एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूती देने के उद्देश्य से हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में सभी समाजों, समस्त हिंदू समुदाय के लोगों को जोड़कर धर्म, संस्कृति, और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा।कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं आयोजन की जिम्मेदारी संभालने हेतु समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से टी. गोवर्धन को समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति गठन के साथ ही विभिन्न दायित्वों आयोजन, प्रसार-प्रचार, स्वागत, व्यवस्था एवं मंच संचालन के लिए उप समितिययां बनाने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष टी. गोवर्धन ने कहा कि यह सम्मेलन किसी एक समाज का नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज की एकजुटता और परंपरा का प्रतीक होगा। सभी जाति समाजों के लोग मिलकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप देंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने, युवाओं को जोड़ने तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि हिंदू महासम्मेलन को भव्य, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक रूप से सम्पन्न किया जाएगा। आगामी दिनों में सम्मेलन की तिथि एवं कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा की जाएगी। हिंदू सम्मेलन आयोजक समिति में संरक्षक जी. सुधाकर, ए.सुधाकर, जी.प्रेम कुमार, अध्यक्ष टी.गोवर्धन, उपाध्यक्ष अरुण भगत, मट्टी संपत, अप्पा राव लम्बाड़ी, जी.ललैया, यालम वेंकटेश्वर, रूमा गौतुल, सचिव आनंद पड़ीशालवार, सहसचिव राकेश केतारप (डब्बू), कोषाध्यक्ष के. श्रीनिवास, सह कोषाध्यक्ष अखिलेश गुरला, मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर, नरसिंह रेड्डी, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी साईं चेट्टी, सतीश सतला, जगदीश, पुष्पक, महिला प्रकोष्ठ सरिता कुड़ेम, सुमन वाडेकर, डी. देश, गांवड़ी पदमा को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष टी. गोवर्धन ने बताया कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, जैविक खेती, आत्मनिर्भरता, गौसेवा पर काम करना संगठन का मूल उद्देश्य है।
