रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में देवेश प्रसाद साहू ने 773 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वप्निल वर्मा 769.5 अंकों के साथ दूसरे और यशवंत कुमार देवांगन 769 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

टॉप-10 सूची में पोलेश्वर साहू (767), पारस शर्मा (758), शताक्षी पांडेय (756.5), अंकुश बनर्जी (756), सृष्टि गुप्ता (755.5), प्रशांत वर्मा (755.5) और सागर वर्मा (745.5) शामिल हैं। इस बार शीर्ष दस में 8 पुरुष और 2 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
आयोग ने साक्षात्कार में शामिल सभी 643 अभ्यर्थियों की रैंक, श्रेणी, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू अंकों सहित पोस्ट प्रेफरेंस की विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
गौरतलब है कि CGPSC ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसके बाद 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा संपन्न कराई गई। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण 643 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया और अब आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया है।
