**रायपुर।** बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ में एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापक छापेमार अभियान चलाया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में **करीब 20 स्थानों पर दबिश** दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर केंद्रित है, जो **पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बनने की परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ लेने** के संदेह में हैं या जिन पर **भ्रष्टाचार के आरोप** पहले से दर्ज हैं।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के अलावा **अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद** में भी जांच टीमों की गतिविधि जारी है। अधिकारियों के दस्तावेज, संपत्ति विवरण और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
