जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के सार्थक प्रयास से ऐतिहासिक बस्तर दशहरा महापर्व से जुड़े मांझी, चालकी, सेवादार, मेंम्बरीन, पुजारियों,मुंडा बाजा वादक ,रथ निर्माण के सदस्यों व अन्य सभी का मानदेय की राशि की राज्य शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं। जिससे सभी को मानदेय की राशि जल्द प्राप्त होगी। ज्ञात हो कि इसके पूर्व मांझी, चालकी, सेवादार, मेंम्बरीन, पुजारियों, मुंडा बाजा वादक एवं रथ निर्माण के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव से भेंट व मुलाकात कर अपनी वर्ष 2025 -2026 के मानदेय राशि आवंटित कराने के संबंध में अपनी मांग रखी थी। बस्तर दशहरा पर्व के जुड़े इस विषय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने गंभीरता से लेते तत्काल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी से पत्र लिखकर एवं चर्चा कर इनके मानदेय की राशि स्वीकृत करने की बात रखी थी। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन ने बस्तर दशहरा काछनदेवी,रैला देवी,गुरू माय,मुंडा बाजा वादक,पूजा संवाहक,जोगी बिठाई रस्म एवं रथ निर्माण सदस्यों के लिए राशि 01 लाख 99 हजार 500 रूपए, बस्तर संभाग के मांझी व चालाकियों के सम्मान निधि राशि 22 लाख 20 हजार रुपए,मेम्बरीन के लिए राशि 01 लाख 80 हजार 600 रूपए एवं पुजारियों व सेवादारों के लिए राशि 09 लाख 40 हजार 800 रुपए की राशि स्वीकृत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बस्तर दशहरा पर्व को निर्वध्न संपन्न कराने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी बस्तरवासियों के सहभागिता से इस महापर्व को संपन्न कराया जाता है। इसी तारतम्य में बस्तर के हमारे मांझी, चालकी, सेवादार, मेंम्बरीन, पुजारियों, मुंडा बाजा वादक, रथ निर्माण सदस्यों व अन्य के मानदेय की राशि भुगतान को लेकर हमने मुख्यमंत्री जी एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री जी से चर्चा कर मानदेय राशि आवंटित करने की मांग पर तत्काल सभी के मानदेय की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। मानदेय राशि स्वीकृत करने के लिए सभी मुख्यमंत्री व मंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं।
