
**रायपुर, 16 नवंबर (दुर्ग भिलाई अपडेट)।** स्किल डेवलपमेंट के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। टिकरापारा क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सहारा जनसेवा कल्याण समिति से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर निवासी 38 वर्षीय पुष्पा नामदेव ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी **राजू बाघ** ने समिति के जरिए सदस्यों को जोड़ने और स्किल डेवलपमेंट योजना का हवाला देकर उससे **5 लाख 40 हजार रुपए** वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी किसी तरह का लाभ या प्रशिक्षण नहीं मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ **धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।**
