दुर्ग भिलाई अपडेट
रिसाली। दिनांक 07 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली की कार्यकारिणी बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों एवं निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए वार्ड एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष: डोमार देशमुख,लोकुमल होतवानी,जोसेफ साबू। महामंत्री: वीरेंद्र पाल, चन्द्र कुमार साहू, वादिका साहू। मीडिया प्रभारी: राजेश साहू। सह-मीडिया प्रभारी: दीपक टंडन। सचिव: शिशिर साहू, उत्तम कुमार देशलहरे, जयंती महानंद, बबिता मानिकपुरी, प्रमोद चौधरी, वजीहुद्दीन सिद्धिक्की,विनय गजपाल,दुधे राम जंघेल, प्रियंका गौतम। सह-सचिव: राहिल खान, सी पी देशलहरे, माया रानी, दिनेश बेंजामिन, दीपक तिवारी, शबनम बेगम एवं गुलाब दास मानिकपुरी उपस्थित रहे।
*राजेश साहू*
*मीडिया प्रभारी*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6, रिसाली*
