बिलासपुर, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सिरगिटटी पुलिस ने जोरदार अभियान चलाते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में जहां 8 लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ा गया, वहीं 3 आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें भी जेल दाखिल किया गया।
थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर में यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने लगातार सघन पेट्रोलिंग कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण इस प्रकार है—
राजेश ध्रुव पिता बहोरन ध्रुव, उम्र 21 वर्ष, निवासी नयापारा सिरगिटटी;
लोकेन्द्र तिवारी पिता देवदत्त तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुडी पारा धूमा;
प्रमोद कुर्मी पिता स्व. राजू, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी;
राकेश ध्रुव पिता शीतल, उम्र 22 वर्ष, निवासी नयापारा सिरगिटटी;
पवन साहू पिता बोधराम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा सिरगिटटी;
चंदन गोस्वामी पिता साधु शरण, उम्र 18 वर्ष, निवासी नयापारा सिरगिटटी;
सुभाष साहू पिता मुकेश, उम्र 18 वर्ष, निवासी नयापारा;
दीप रोशन पिता स्व. धनश्याम, उम्र 20 वर्ष, निवासी विष्णु चौक तिफरा।
इसी दौरान पुलिस ने तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा और अमन श्रीवास को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 नग चाकू जब्त किए गए और आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं सरेश यादव और मुखी वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि होली के दौरान लड़ाई-झगड़ा और अशांति फैलाने वालों पर पहले से नकेल कसने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है। सभी 13 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
