बिलासपुर, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शुक्रवार की सुबह धनगंवा में रहने वाले राजू लहरिया के घर फांसी पर लटकी मिली थी। पूछताछ में पता चला कि युवती मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके कुछ देर बाद राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को काल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा। युवती के घरवालों इनकार कर दिया। इसके बाद राजू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। तब पुलिस ने भी उसे समझाइश दी थी। जब युवती नहीं मानी तब पुलिस लौट आई। गुरुवार की रात राजू और उसके परिवार वाले भोजन के बाद सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह युवती की लाश मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। तब स्वजन ने राजू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। रात को स्वजन ने मल्हार चौकी के सामने जमकर हंगामा किया। तब पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
