बिलासपुर, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पति-पत्नी ने खौंफनाक कदम उठाया है। पति और पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास का है। यहां चाटीडीह के रहने वाले युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, पति और पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की है। फि़लहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
