बिलासपुर, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। होली से पहले माहौल बिगाडऩे की हर आशंका पर लगाम कसते हुए कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद या मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दो कथित गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई थाना कोनी, जिला बिलासपुर में की गई, जहां पुलिस को आशंका थी कि ये तत्व त्योहार के दौरान अशांति फैला सकते हैं। पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों में सागर साहू पिता स्व. जलेश्वर साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटी कोनी थाना कोनी, तथा आकाश उडिय़ा पिता राजू सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और संभावित विवाद की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।
क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है, ताकि होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।
