बिलासपुर, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को कानूनी शिकंजे में लिया है। थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो आरोपियों को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 अन्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
आम्र्स एक्ट के तहत मृत्युंजय सिंह पिता केदारनाथ सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी डबरीपारा थाना सिविल लाइन तथा अभिषेक सिंह पिता दिलीप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुदुदंड थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से संदिग्ध हथियार बरामद कर विधिवत अपराध दर्ज किया है।
वहीं संभावित विवाद, मारपीट और शांति भंग की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन आरोपियों को शांति भंग करने की आशंका के आधार पर धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर गिरफ्तार किया गया और कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जिन व्यक्तियों पर की गई, उनमें राजा ओझा पिता स्व. ईश्वर दीन ओझा, उम्र 50 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा थाना सिविल लाइन; धर्मेन्द्र खांडे पिता रामझूल, उम्र 32 वर्ष, निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन; रवि सिंगरौल पिता राजकुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन; रितिक ध्रुव पिता परदेशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन; आदित्य सिंगरौल पिता श्रवण सिंगरौल, उम्र 19 वर्ष, निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन; साबिद खान पिता आबिद खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मंगला धुरीपारा थाना सिविल लाइन; सोनू भोरे पिता स्व. सम्भा भोरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी मगरपारा मरार गली थाना सिविल लाइन; हनी जायसवाल पिता स्व. जोगेंद्र, उम्र 36 वर्ष, निवासी शैलेन्द्र नगर अमेरी थाना सकरी; प्रशांत राठौर पिता दिनेश, उम्र 28 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा; बब्लू उर्फ रोहित सांडे पिता लालाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी जबड़ापारा थाना सरकंडा; तथा चंद्र प्रकाश बंजारे पिता रोहित कुमार बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी पन्ना नगर थाना सिविल लाइन शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व माहौल बिगाडऩे की फिराक में रहते हैं, लेकिन इस बार पहले ही सख्ती दिखाकर ऐसे तत्वों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है, ताकि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके
