कांकेर, 2 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर में पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वालेआरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 2.368 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री रकम 1800 रूपये जब्त किया है।
बता दें कि निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर की पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेश अभियान ऑपरेशन उजियारा प्रारंभ किया गया है। राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में रवि कुजूर एसडीओपी पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में ऑपरेशन उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 19 बीआर 2953 के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते महाराष्ट्र से पखांजूर होते कापसी की ओर आने वाला है, सटीक मुखबीर से मिली सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल एएसआई वेदन सलामे के हमराह पुलिस स्टाफ कार्यवाही हेतु ग्राम माटोली चौक मेनरोड पखांजूर की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति अभय दास पिता जदु दास उम्र 33 वर्ष ग्राम छोटेकापसी छोटेपारा थाना पखांजूर को पकड़कर बजाज पल्सर मोटर सायकल नम्बर सीजी 19 बीआर 2953 की डिक्की को चेक करने पर एक प्लास्टिक के पारदर्शी झिल्ली के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2.368 किलोग्राम कीमति 1,15,900 रूपये व गांजा बिक्री रकम 1800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा- 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कांकेर पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
