राजनांदगांव, 2 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले की डोंगरगांव पुलिस ने चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
आगामी होली त्यौहार मे आम जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा, के द्वारा कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में असामाजिक तत्वो एवं बदमाशो पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मे दिनांक 01.03.2026 को जरिये फोन से सुचना मिला कि, बस स्टैण्ड डोंगरगांव के पास एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू लेकर घूम रहा है जिसे लोगो में भय का माहौल बन गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगांव के पास घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक पिता रूखनाथ डोंगरे उम्र 50 साल निवासी वार्ड न 23 उडिया मोहल्ला प्रभात नगर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छग) बताया जो अपने हाथ में एक, धारदार स्टील का नुकीला चाकू रखा हुआ था जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी विरूद्ध तत्काल कार्यावाही कर धारा, 25 आम्र्स एक्ट का अपराध कायम कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
