राजनांदगांव, 2 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले की थाना लालबाग पुलिस ने थानाक्षेत्र में शांति भंग करने वाले 8 व्यक्तियों के विरूद् प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में आगामी होली पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक 02/03/2026 को आठ लोगोंं सुजल साहू पिता यदुराम साहू उम्र 19 साल पता यदि होटल ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 2 पेंड्री, नीलकंठ साहू उर्फ छोटू पिता परसादी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पेंड्री बस्ती तालाब के पार, पंचू साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 22 वर्ष पता अटल आवास ब्लॉक नंबर 27 पेंड्री, विजय यादव उर्फ बाबू पिता स्वर्गीय रामकिशोर यादव उम्र 20 वर्ष पता पेंड्री बस्ती बजरंगबली मंदिर के पास गली नंबर2 तथा पिंकू लहरे पिता हरिश्चंद्र लहरे उम्र 26 वर्ष पता पैंटी बस्ती बजरंगबली मंदिर के पास गली नंबर, राजेश यादव पिता स्वर्गीय सिंधु यादव उम्र 48 साल पता ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री, जय उर्फ जय नेताम पिता तुलसीराम नेताम उम्र 24 साल पता ब्लॉक नंबर 6 अटल आवास पेंड्री तथा मनीष यादव पिता पाशु यादव उम्र 24 साल पता ग्राम बुद्धूभारदा के विरुद्ध धारा 170/126,135 (3) बीएनएस के तहत् थाना लालबाग पुलिस द्वारा इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव पेश किया जा रहा है।
