जांजगीर-चांपा, 02 मार्च (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगाजल निवासी चंद्रिका प्रसाद आजाद ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव का सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र (46 वर्ष), पिता गंगाराम यादव, दिनांक 22 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे उसके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरोपी शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। रिपोर्ट के आधार पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
