बिलासपुर, 4 फरवरी 2026 (दुर्ग भिलाई अपडेट)। सीपत थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम नरगोडा और देवरी में एक साथ दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम नरगोडा से आरोपी अमन लोनिया (उम्र 22 वर्ष) के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम देवरी में दबिश के दौरान जगत नारायण वस्त्रकार (उम्र 40 वर्ष) के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.300 लीटर, जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
